Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गांव के श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को शव यात्रा गंदे पानी के बीच से गुजरकर ले जानी पड़ी है। गांववासियों ने इस मुद्दे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से मुख्य मार्ग और श्मशान घाट तक पानी भर गया है।
जलभराव से बढ़ी परेशानी
रोजा जलालपुर गांव के निवासी एडवोकेट संजय सिंह ने बताया कि गांव में बढ़ती आबादी के बावजूद यहां की मूलभूत सुविधाएं अत्यंत खराब हैं। उनका कहना है कि यहां पानी निकासी के लिए न तो नालियां हैं और न ही सीवर की व्यवस्था है। बारिश के कारण गांव के मुख्य मार्ग पर हमेशा जलभराव रहता है। बुधवार को गांव में एक महिला की मौत हो गई थी। शव यात्रा श्मशान घाट ले जाते वक्त लोगों को गंदे और बदबूदार पानी में से गुजरना पड़ा।
श्मशान घाट की हालत भी दयनीय
संजय सिंह ने बताया कि श्मशान घाट की सड़क पर तीन से चार फीट तक गंदा पानी भर चुका है। श्मशान घाट के अंदर भी पूरा पानी भरा हुआ है। यहां तक कि शव दहन की जगह और शव यात्रा के लिए बने अन्य स्टेज की हालत भी खराब हो चुकी है। श्मशान घाट में बिजली, लकड़ी रखने के भी कोई उचित इंतजाम नहीं हैं।
प्राधिकरण को पहले भी दी थी जानकारी
ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या के बारे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि यदि यही स्थिति रही तो बारिश के मौसम में समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं की गई और श्मशान घाट में जरूरी सुधार नहीं किए गए तो उनको सड़क पर उतरना पड़ेगा। लगातार ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ रही है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गरीब रथ ट्रेन से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
32 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
3 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
4 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
5 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
10 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
11 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines