Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी के लोगों का पिछले करीब एक सप्ताह से बुरा हाल है। दूषित पानी के सेवन से अब तक करीब 250 लोग बीमार पड़ चुके हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोसायटी का निरीक्षण किया। इस दौरान सोसायटी में कई स्थानों पर गंदगी पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बिल्डर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वहीं निवासियों का कहना है कि आखिर उन्हें साफ पानी कब मिलेगा।
महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति वर्मा ने टीम के साथ सोसाइटी का निरीक्षण किया। इस दौरान सोसायटी में कई स्थानों पर कूड़े का ढेर मिला। उन्होंने बताया कि भूमिगत पानी की टंकी के ऊपर बनी दीवार में कई खिड़कियां बनाई गई हैं, लेकिन इसमें जाल नहीं लगाया गया। इस स्थिति में इसमें कोई भी जानवर आदि घुस सकता है, जिससे पानी दूषित होने की पूरी आशंका है। सोसाइटी में एसटीपी के ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी बेसमेंट में भर गया था। इन पहलुओं को देखते हुए सोसाइटी के रखरखाव विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जगह-जगह पर जलभराव की समस्या
वहीं, सोसायटी के चार टावरों में करीब 200 परिवार रहते हैं, जो कई दिनों से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों के अनुसार पानी के सेवन से 250 लोग बीमार हो चुके हैं। सोमवार को भी सोसाइटी में 30 से अधिक लोग बीमार हुए। लोगों ने बताया कि सोसायटी में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। बेसमेंट में पानी भरा है। जगह-जगह पर जलभराव की समस्या है। एसटीपी का संचालन बंद है।
मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को सोसाइटी में स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। शिविर में मरीजों को डॉक्टर परामर्श और दवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों के आधार पर भी इनकी सही संख्या सामने आएगी। इस दौरान पुराने मरीजों की भी जानकारी ली जाएगी। मरीजों की संख्या अधिक होने की स्थिति में शिविर का संचालन बुधवार को भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
19 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
47 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
53 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
3 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
6 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
8 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
16 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines