Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. छात्रा के परिजनों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. इस वजह से परिजन चाहते है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए.
सीएम को पत्र लिख किया आग्रह
छात्रा के पिता रमेश जांगड़ा ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि उनकी बेटी की आत्महत्या के पीछे यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की मानसिक प्रताड़ना जिम्मेदार है. उन्होंने सवाल उठाया कि जिन शिक्षकों पर गंभीर आरोप है उनको जमानत मिल गई. इसलिए मामले को सीबीआई को सौंपा जाए ताकि निष्पक्षता बनी रहे.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में गंदे पानी की सप्लाई, पेट की बीमारियों से जूझ रहे लोग
आत्महत्या का मामला, सुसाइड नोट भी मिला था
गौरतलब है कि 18 जुलाई की रात बीडीएस छात्रा ज्योति शर्मा ने छात्रावास के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें परिजनों के अनुसार ज्योति ने अपने शिक्षकों द्वारा की गई प्रताड़ना का जिक्र किया था. इस आधार पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने पिता की तहरीर पर छह नामजद व कुछ अज्ञात प्रोफेसरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था.
गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर
पुलिस ने जांच के दौरान दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. कुछ ही दिनों में वे जमानत पर बाहर आ गए. परिजनों का आरोप है कि जांच की रफ्तार धीमी है. इस वजह से वह चाहते है कि इस मामले में सीबीआई जांच हो.
न्याय की मांग को लेकर बढ़ रहा दबाव
ज्योति शर्मा के परिजन और स्थानीय सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह मामला केवल आत्महत्या का नहीं बल्कि एक शिक्षा संस्थान में पनप रहे दबाव, शोषण और मानसिक प्रताड़ना की भयावह तस्वीर है. परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो अन्य छात्र-छात्राएं भी ऐसे हालातों का शिकार हो सकते है.
संबंधित खबरें
4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
16 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines