Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा निक्की भाटी हत्याकांड में ताजा अपडेट आया है। दरअसल, हत्याकांड के मुख्य आरोपी निक्की के पति विपिन भाटी की लड़कियों के साथ चैट सामने आई है। विपिन को एक लड़की के साथ देखे जाने की बात भी उठी थी और एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके चलते विपिन पर अवैध संबंध होने का आरोप लगा। वहीं अब लड़कियों के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट मिलने से केस की जांच को नया मोड़ मिल गया है।
निक्की के चचेरे भाई का खुलासा
निक्की के चचेरे भाई अमित पायला ने बताया है कि विपिन के कई लड़कियों के साथ संबंध थे, जिसका मेरी बहन विरोध किया करती थी। यही वजह रही कि विपिन अक्सर निक्की के साथ मारपीट करता था। वह निक्की पर लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का दबाव भी बना रहा था। लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के लिए वह अपने आप को अविवाहित बता रहा था, लेकिन उसको डर था कि कहीं निक्की के इंस्टाग्राम से उन्हें यह पता चल जाए कि वह शादीशुदा है।
क्या हुआ था निक्की के साथ?
बता दें कि 21 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप निक्की के पति विपिन, सास दयावती, ससुर सतवीर और जेठ रोहित पर लगे। सास पर तेजाब छिड़कने और विपिन पर आग लगाने के आरोप हैं। निक्की की बहन कंचन ने घटनाक्रम का वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निक्की के बेटे ने पुलिस को बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने मम्मी के साथ पिता और दादी की हैवानियत का मंजर बयां किया।
अवैध संबंध और इंस्टाग्राम रील्स
निक्की हत्याकांड की वजह दहेज की मांग, अवैध संबंध और इंस्टाग्राम रील्स बताई जा रही हैं। कंचन और निक्की के पिता का कहना है कि निक्की को 36 लाख रुपये और लग्जरी कार के लिए तंग किया जा रहा था। विपिन के कई लड़कियों के साथ अवैध संंबंध थे, जिनका निक्की विरोधी करती थी तो उसके साथ मारपीट होती थी। विपिन को निक्की के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रॉब्लम थी, क्योंकि लड़कियों के सामने उसके शादीशुदा होने का खुलासा होने का डर भी था।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
8 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
8 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
21 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines