Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण के अधीन आने वाले 29 सेक्टरों में वर्षों से अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण को लेकर बड़ी पहल की गई है। प्राधिकरण ने आवासीय, औद्योगिक और संस्थागत सेक्टरों में सड़क निर्माण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की है, जिसके तहत जमीन संबंधी विवादों को सुलझाया जा रहा है। किसानों से बातचीत कर सहमति बनाई गई है।
34 सड़क है अधूरी
प्राधिकरण के रिकाॅर्ड के मुताबिक वर्क सर्किल-1 और वर्क सर्किल-2 के अंतर्गत आने वाली कुल 34 अधूरी सड़कों के निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कदम से भूखंड आवंटियों को निर्माण कार्य शुरू करने में राहत मिलेगी और सेक्टरों की कनेक्टिविटी सुधरेगी।
कहां-कहां अधूरी हैं सड़कें?
वर्क सर्किल-1 में सेक्टर 9, 13, 14, 14सी, 15, 15ए, 15बी, 15सी, 16, 17ए, 17बी, 18, 19 और 26ए शामिल है, जहां करीब 26 सड़के अधूरी है। वर्क सर्किल-2 में सेक्टर 10, 14ए, 14बी, 20, 21, 22ए से लेकर 22एफ तक व 23 श्रृंखला के सेक्टरों में आठ सड़कों का काम अधूरा है।
जलभराव और सीवर समस्या से राहत
सड़क निर्माण के साथ-साथ नाले और सीवर अधूरे होने के कारण कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कुल 25 सड़कों की मरम्मत पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की 17 सड़कों की कुल लंबाई 31.88 किलोमीटर है जिसको बनाने में 14.52 करोड़ की लागत आएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 8 सड़कों की कुल लंबाई 32.17 किलोमीटर है। यह 26 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगी।
क्या बोले सीईओ?
यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क बनने से लाखों लोगों का सफर सुगम होगा। सेक्टर के अलावा मकनपुर, सलारपुर, फलैदा, तीरथली, चिरौली, दनकौर जैसे कई ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचेगा। सेक्टरों में अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता पर लिया गया है। जमीन विवादों को सुलझाकर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की खामियां उजागर, सपा-बसपा शासनकाल में अरबों का हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
6 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
9 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
10 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
21 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
23 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines