Greater Noida News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी पूरे जोरों पर है. सूर्य देव की उपासना का यह चार दिवसीय पर्व इस साल 25 अक्टूबर (शनिवार) से शुरू होगा. पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया जाएगा. ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में छठ पूजा की रौनक दिखने लगी है। घाटों की साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है।
प्राधिकरण ने संभाली तैयारी की कमान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के प्रमुख छठ घाटों की सफाई, मरम्मत और पानी भरने की व्यवस्था शुरू कर दी है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं. छठ पूजा के लिए विशेष तैयारी चेरी काउंटी (टेकजोन-4, ग्रेनो वेस्ट), आईईसी कॉलेज नॉलेज पार्क-2 के पास, नवादा गांव स्थित शनि मंदिर परिसर और कालीबाड़ी मंदिर सेक्टर पाई-2 के पास की जा रही है. इन स्थानों पर छठ व्रतियों के लिए घाटों को दुरुस्त किया जा रहा है.
4 लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे सूर्य की उपासना
छठ पूजा समिति सेक्टर ज्यू-3 सी ब्लॉक के अध्यक्ष मोहन झा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के कस्बों में रहने वाले करीब 4 लाख लोग हर साल छठ पूजा मनाते हैं. उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ पूजा नहीे यह पूर्वांचल की लोकसंस्कृति का उत्सव है. यहां के हर घाट पर आस्था का सागर उमड़ता है.
10 से अधिक स्थानों पर बड़े आयोजन
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 10 से अधिक बड़े स्थलों पर छठ पूजा का भव्य आयोजन होगा. मुख्य आयोजन स्थलों में आईईसी कॉलेज, नॉलेज पार्क-2 के सामने पार्क, नवादा गांव के वैष्णो देवी मंदिर के पास, सूरजपुर, कासना, कुलेसरा (हिंडन नदी किनारा), सेक्टर ईटा-1, सेक्टर ज्यू, ओमीक्रॉन सेक्टर शामिल है.
भोजपुरी लोक रंग में रंगेगा माहौल
छठ महापर्व के दौरान ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में भोजपुरी लोकगीत, पारंपरिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे. छठ सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि छठ के पहले दिन व्रती ‘नहाय-खाय’ करते हैं, जिसमें रोटी और गुड़ की खीर का सेवन किया जाता है. इसके बाद खरना और दोनों अर्घ्य के साथ पर्व पूरा होता है. आईईसी कॉलेज के सामने होने वाले मुख्य आयोजन में हर साल की तरह इस बार भी 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
श्रद्धा और संस्कृति का संगम
छठ पूजा केवल आस्था का पर्व है यह परिवार, प्रकृति और संस्कृति के गहरे संबंधों का प्रतीक है. सूर्य को अर्घ्य देने की इस परंपरा में हर वर्ष की तरह इस बार भी ग्रेटर नोएडा की फिजा में भक्ति, उत्साह और लोकसंस्कृति की खुशबू घुलने लगी है.
ये भी पढ़ें: नोएडा में 25 करोड़ तक के अल्ट्रा लग्जरी फ्लैट लॉन्च, अमेरिकी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की एंट्री
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
8 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
9 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines