Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात को आंधी-तूफान ने कई सोसायटियों में कोहराम मचाया हुआ है। इस बीच सूरजपुर स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 21वीं मंजिल से गिरी भारी ग्रिल ने दो लोगों की जान ले ली। इस घटना में नानी और उनके 2 साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को नजदीक के अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला की गर्दन धड़ से अलग
ओमीक्रॉन 3 स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसाइटी के टावर सन-4 में जितेंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात उनकी 50 साल की सांस सुनीता अपने 2 साल के नाती अद्विक के साथ सोसायटी में टहल रही थी। आंधी आने पर वह टावर के अंदर की तरफ दौड़ कर जा रही थी। तभी 22वीं मंजिल पर रखी रेलिंग उनके ऊपर आ गिरी।इससे उनकी गर्दन धड़ से अलग हो गई, जबकि दो साल के अद्विक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक घटना में नानी और उनके 2 साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया।
सड़क जाम कर पुलिस से की शिकायत
घटना के बाद गुरुवार को निवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सोसायटी के दोनों गेट बंद कर दिए और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। निवासियों का आरोप है कि बिल्डिंग जर्जर हालत में है और ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं। स्थानीय लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 100 सोसायटियों में हुए हादसे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुधवार को आए तूफान की वजह से 100 से अधिक सोसायटियों में कुछ न कुछ नुकसान जरूर हुआ है। सोसायटी के फ्लैटों को नुकसान पहुंचा है। कई सोसाटियों में प्लास्टर टूटकर गाड़ियों पर गिर गए। इसके अलावा कुछ सोसायटियों में टीन सेड उड़ गए। जेपी अमन सोसायटी में 4 फ्लैटों की खिड़कियां टूट गईं। ग्रेनो वेस्ट में एक सोसायटी में तूफान की वजह से बिजली गुल होने से लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान दो बच्चे लिफ्ट में फंस गए। काफी कोशिशों के बाद उसे निकाला गया।
100 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बुधवार को तूफान की वजह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत 50 से अधिक स्थानों पर पोल और होर्डिंग्स गिरे। पेड़ और बिजली के खंभे सड़कों पर गिरने से यातायात ठप हो गया। 100 से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर परी चौक की ओर जाते समय दिशात्मक सूचना देने से संबंधित एक बड़ा पोल गिर गया। पोल गिरने से सड़क का आधे से अधिक हिस्सा बिल्कुल बंद हो गया। इससे नोएडा से ग्रेनो की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहन चालकों को लंबे जाम में फंसना पड़ा। एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-125 के सामने भी एक होर्डिंग गिरने से जाम लगा।
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines