Greater Noida News: देश में पहला स्वदेशी वेंटिलेटर बनाने वाली कंपनी प्रीमियर मेडिकल सिस्टम्स एंड डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड अब यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में चिकित्सा उपकरणों का निर्माण करेगी। यीडा ने कंपनी को सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में 12,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने हेतु आशय पत्र सौंपा है। कंपनी 60 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां करीब 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कंपनी के प्रतिनिधियों को भूमि आवंटन से संबंधित पत्र सौंपते हुए कहा कि यह निवेश क्षेत्र के औद्योगिक विकास और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। कंपनी प्रबंधन द्वारा जल्द ही काम पूरा कर कंपनी को चालू स्थिति में लाया जाएगा। रोजगार मिलने से स्थानीय युवाओं को मदद मिलेगी।
राज्य का पहला मेडिकल डिवाइस पार्क
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 350 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा मेडिकल डिवाइस पार्क उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा केंद्र है जहां इलेक्ट्रॉनिक्स आधारित चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के लिए अत्याधुनिक औद्योगिक लगाई जा रही है। केंद्र सरकार और यीडा के संयुक्त प्रयास से विकसित हो रहे इस पार्क को केंद्र से 100 करोड़ रुपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ है।
अब तक 89 का हो चुका है आवंटन
अब तक 89 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है जिनमें से सात कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा प्रशासनिक भवन और अन्य बुनियादी ढांचे भी लगभग तैयार है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में यहां तेजी से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
स्वदेशी निर्माण को नई दिशा
प्रीमियर मेडिकल सिस्टम्स की नोएडा इकाई में पहले से ही वेंटिलेटर, एनेस्थीसिया मशीन और सिरिंज इन्फ्यूजन पंप जैसे उपकरणों का निर्माण हो रहा है। इन उपकरणों को नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित कई देशों में निर्यात किया जाता है। कंपनी अब 80 से अधिक नए चिकित्सा उत्पादों के निर्माण की योजना पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले नोएडा पहुंचेंगी 8 डबल डेकर बस, जानें अब तक क्यों नहीं आई?
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines