Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रही मेडिकल डिवाइस पार्क में कुल 1219 करोड़ का निवेश होगा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यहां मेडिकल डिवाइस कंपनियों के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा और भवन तैयार कर लिए गए है। आने वाले समय में मेडिकल रिपोर्ट पार्क प्रदेश की ईकोनाॅमी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
89 कंपनियों को जमीन आवंटित
अब तक 89 कंपनियों को लगभग 1219 करोड़ रुपये के निवेश के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। इनमें से 8 कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरू भी कर दिया है। प्राधिकरण की ओर से लगातार मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है ताकि जल्द से जल्द उत्पादन शुरू हो सके।
विदेशों में सप्लाई होगा इंप्लांट्स
जिन 89 कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है वह सभी सब्सिडी दर पर आवंटित हुई है। इनमें 34 कंपनियां केवल एनेस्थीसिया व कार्डियोरेस्पिरेटरी उपकरणों पर कुल 600 करोड निवेश करेंगी। 22 कंपनियां इंप्लांट्स बनाएंगी। इनको विदेशों में सप्लाई किया जाएगा।
भारत मंडपम में खींचा गया खाका
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भारत मंडपम में आयोजित मेडटेक एक्सपो के एक सत्र में मेडिकल डिवाइस पार्क का खांचा सबके सामने खींचा गया। उन्होंने बताया कि जिन उपकरणों का निर्माण प्रस्तावित है उनमें इंप्लांट्स, रेडियोलॉजी मशीनें, इन-विट्रो डायग्नोसिस किट और कैंसर केयर से जुड़े उन्नत डिवाइसेज शामिल है। इससे देश में हेल्थकेयर सेक्टर को नई ताकत मिलेगी और आयात पर निर्भरता घटेगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक अब लग्जरी बस सेवा, जानें कितना होगा किराया?
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines