Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में औद्योगिक विस्तार को स्पीड देने के लिए इकोटेक-16 सेक्टर में बिजली आपूर्ति की तैयारी जोरों पर है. सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं को जल्द दुरुस्त करने के लिए 33 केवी के उपकेंद्र से ओवरहेड लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है. जल्द ही इस सेक्टर में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी.
सुनपुरा उपकेंद्र से जोड़ी जाएगी लाइन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक इकोटेक-16 को सुनपुरा गांव स्थित 33 केवी उपकेंद्र से जोड़ा जा रहा है. 2 किलोमीटर लंबी ओवरहेड लाइन का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और खंभे लगाने का काम प्रगति पर है. काम में तेजी लाने के निर्देश ठेका फर्म को दे दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द सेक्टर को बिजली मिल सके.
अवाडा को मिल चुके हैं दो भूखंड
इकोटेक-16 सेक्टर में 25-25 एकड़ के दो भूखंड सोलर एनर्जी क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी अवाडा को पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं. कंपनी को यहां अपना सोलर संयंत्र लगाना है, जिसके लिए निर्माण काम जल्द शुरू किया जाना है. इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क, सीवर और बिजली आपूर्ति से जुड़ी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.
220 केवी उपकेंद्र की भी योजना
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण यहां 220 केवी के उच्च क्षमता वाले बिजली उपकेंद्र की भी योजना बना रहा है. इससे इकोटेक-16 और आसपास के गांवों और सेक्टरों को लगातार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.
भविष्य की भी तैयारी
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर अश्वनी चुतर्वेदी ने बताया कि इकोटेक-16 सेक्टर में बिजली आपूर्ति के लिए ओवरहेड लाइन बिछाने का काम प्रगति पर है. 33 केवी उपकेंद्र से जोड़ने के साथ-साथ भविष्य के लिए 220 केवी उपकेंद्र की भी योजना बनाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के 6 गांव में कंस्ट्रक्शन पर रोक, प्रशासन ने रुकवाई सीमेंट व ईंट की सप्लाई
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
18 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
19 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
20 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines