Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है. अब सफर होगा लग्जरी, शांत और सबसे बढ़कर प्रदूषणमुक्त. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में देश की पहली ग्रीन लग्जरी बस सेवा शुरू होने जा रही है, जो हाइड्रोजन ईंधन पर चलेगी. इस परियोजना को यमुना प्राधिकरण बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है.
लेह-लद्दाख के बाद यमुना सिटी में हाइड्रोजन बसों की गूंज
लेह-लद्दाख के बाद अब यमुना सिटी देश का दूसरा शहर होगा जहां हाइड्रोजन बसें चलेंगी. नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की इस परियोजना का उद्देश्य शहर को ग्रीन ट्रांसपोर्ट मॉडल के रूप में विकसित करना है.
45 सीटों वाली होगी बस
शुरुआत में तीन लग्जरी एसी बसें सड़क पर उतरेंगी. 45 सीटों वाली ये बसें एक बार ईंधन भरने पर करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी. इन बसों से न तो धुआं निकलेगा, न कार्बन बस निकलेगी तो केवल पानी की भाप, जो वातावरण को किसी भी तरह प्रदूषित नहीं करेगी.
15 नवंबर से शुरू होगी सेवा
एनटीपीसी की ओर से पहले हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन का ट्रायल पूरा किया जाएगा. इसके बाद 15 नवंबर से बस सेवा औपचारिक रूप से शुरू करने की योजना है. यह पहल एनटीपीसी के ‘ग्रीन एनर्जी मिशन’ का हिस्सा है, जो देशभर में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
गंदे पानी से बनेगा हाइड्रोजन ईंधन
इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि बसों में इस्तेमाल होने वाला हाइड्रोजन ईंधन एनटीपीसी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में तैयार किया जाएगा और वह भी शोधित गंदे पानी से. बसों में ईंधन भरने और रखरखाव की जिम्मेदारी एनटीपीसी की होगी, जबकि ड्राइवर और परिचालन की व्यवस्था यमुना विकास प्राधिकरण करेगा.
ग्रीन ट्रांसपोर्ट हब के रूप में उभरेगा यमुना क्षेत्र
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सड़क, एक्सप्रेसवे और हाइवे से जोड़ने की योजना पहले से ही तेजी पर है. अनुमान है कि आने वाले समय में यहां यातायात का दबाव नोएडा और ग्रेटर नोएडा से भी अधिक होगा. ऐसे में हाइड्रोजन बसें पर्यावरण की रक्षा करेंगी.
ये भी पढ़ें: Noida News: सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से आईओसीएल तक बनेगा स्काई वॉक, पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
8 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
9 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines