Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरों, गांवों और विस्तारित आबादी वाले इलाकों में पड़ी गंदगी और कूड़े की सफाई का काम त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) करेगी. इसके लिए 20 क्यूआरटी टीमें गठित की जा रही हैं. प्रत्येक टीम में 5 सफाई कर्मी होंगे.
6 महीने के लिए होगा कांट्रैक्ट
इस व्यवस्था के लिए एक एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एजेंसी का कांट्रैक्ट 6 महीने के लिए किया जाएगा, जिस पर लगभग 2.75 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. चयनित एजेंसी को उन सेक्टरों, गांवों और नए विकसित इलाकों की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जहां नियमित सफाई व्यवस्था फिलहाल नहीं है और लोग कूड़े की शिकायतें कर रहे हैं.
पायलट प्रोजेक्ट रहा सफल
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू किया था. बेहतर नतीजे मिलने के बाद अब इसे पूरे क्षेत्र में लागू करने का निर्णय लिया गया है. इस पहल से सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी.
स्वच्छता को मिलेगी नई रफ्तार
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य) आरके भारती ने बताया कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए 20 क्यूआरटी टीमें गठित की जा रही हैं. हर टीम में पांच सफाई कर्मी होंगे. इन टीमों को उन जगहों पर भेजा जाएगा, जहां नियमित सफाई व्यवस्था नहीं है या तत्काल सफाई की आवश्यकता होती है.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली के खरीदारों का फूटा गुस्सा, NBCC के खिलाफ किया प्रदर्शन
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
25 mins ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
2 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
4 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
22 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines