Greater Noida: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बुधवार को भीषण आग लग गई। मामला इकोटेक 3 थाना इलाके का है। यहां एमएस केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में तेज हवा से आग विकराल हो गई। इस आग की चपेट में आकर एक बोलेरो जलकर राख हो गई। इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी गई। फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाने का शुरु किया है। पास ही पेट्रोल पंप मौजूद था। लपटें वहां तक नहीं पहुंच पाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
रखे थे केमिकल से भरे ड्रम
दरअसल, इकोटेक-3 थाना क्षेत्र में एमएस केमिकल फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में केमिकल से भरे कुछ ड्रम रखे हुए थे। इन्हीं ड्रम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया। देखते-देखते आग ने पास खड़ी बोलेरो गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
बोलेरो को जलता देख आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। फैक्ट्री में भी भगदड़ मच गई। पहले तो लोगों ने आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलते देख दमकलकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1625846307763142658?s=20
आग क्यों लगी, चल रही जांच
इस अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है। आग क्यों लगी, इसका भी पता लगाने का प्रयास दमकल कर्मी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana News: घसोला गांव की झुग्गियों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
5 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
8 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines