Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एग्जाॅटिका ड्रीम वैली सोसायटी में रहने वाले विजय वर्मा से साइबर ठगों ने 50 लाख की ठगी कर ली। विदेशी स्टॉक मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क में आए और खुद को शेयर बाजार से जुड़ी एक नामी कंपनी का कर्मचारी बताते हुए पीड़ित को झूठी वेबसाइट के जरिये निवेश करने के लिए कहा। झांसे में लेकर ठगी करने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया।
फर्जी मुनाफे का दिखाया सपना
विजय वर्मा ने नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वह एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं और शेयर बाजार में भी रुचि रखते हैं। इसी साल 15 फरवरी को एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल और मैसेज आया। कॉलर ने खुद को बुल्समार्केट कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए विदेशी स्टॉक मार्केट में निवेश की ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव रखा।
छोटे निवेश से बढ़ाया विश्वास
पीड़ित को शुरुआत में कम रकम निवेश कर अच्छा मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका विश्वास बढ़ गया। मार्च और अप्रैल के बीच उन्होंने तीन अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14 बार में 50 लाख 51 रुपये ट्रांसफर कर दिए। तब तक उनको ठगी का एहसास नहीं हुआ था।
नकली वेबसाइट, टैक्स के नाम पर मांगी और रकम
जब विजय वर्मा ने अपनी मूल राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 30 पर्सेंट टैक्स जमा करने की मांग की। रकम न देने पर आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया और वेबसाइट भी बंद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत 7 जुलाई को पोर्टल पर की थी। साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई है उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
8 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
10 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
11 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines