हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ग्रेटर नोएडा में बिल्डर की वजह गांव के लोग पानी को तरसे, सीईओ से लगाई गुहार

Yamuna authority: यमुना अथॉरिटी क्षेत्र के एक गांव में इन दिनोंं लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। गांव के लोगों का आरोप है कि बिल्डर की वजह से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। बिल्डर द्वारा 10 मोटरों से लगातार पानी निकाले जाने के कारण गांव का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है।

विज्ञापन
yamuna Authority

Yamuna authority: ग्रेटर नोएडा में एक बिल्डर की वजह से गांव के लोग पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। मंगलवार को गांव के लोगों ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ से मिलकर इसकी शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा लगाई गई करीब 10 मोटरों से लगातार पानी निकाले जाने के कारण गांव का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है। जिसके चलते गांव में पानी निकाले जाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

गांव के नल और सबमर्सिबल पंप बंद

चपरगढ़ गांव निवासी प्रकाश, चरणसिंह और ब्रजपाल सहित लगभग 25 लोगों ने मंगलवार को यमुना अथॉरिटी के सीईओ को इस मामले में शिकायत पत्र सौंपा। लोगों का कहना है कि गांव के पास एक बिल्डर ने अवैध रूप से मोटरें लगा रखी हैं। इनसे लगातार पानी निकाला जा रहा है। भूजल स्तर गिरने से गांव के अधिकतर नल और सबमर्सिबल पंप काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिल्डर से इस समस्या के बारे में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन

अब लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बिल्डर के खिलाफ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल वे अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के चपरगढ़ गांव में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। एक बिल्डर द्वारा लगाई गई करीब 10 मोटरों से लगातार पानी निकाले जाने के कारण गांव का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है।

विज्ञापन

बिल्डर पर लगा आरोप

लोगों का कहना है कि गांव के पास एक बिल्डर ने अवैध रूप से मोटरें लगा रखी हैं। इनसे लगातार पानी निकाला जा रहा है। भूजल स्तर गिरने से गांव के अधिकतर नल और सबमर्सिबल पंप काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी का मौसम शुरू होते ही पीने के पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिल्डर से इस समस्या के बारे में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola