हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gorakhpur News: 9 साल की बच्ची से रेप, शिकायत की तो मामा को मारा चाकू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट: गोरखपुर में बदमाशों के हौसले सिर चढ़कर बोल रहे हैं। यहां रामगढ़ताल इलाके में पहले पड़ोसी ने घर में घुसकर एक 9 साल की बच्ची से रेप किया। जब मामा ने पुलिस से शिकायत की तो आरोप है कि पुलिस परिवार को दो दिनों तक टहलाती रही।

दबाव पड़ा तो आरोपी को अरेस्ट किया 

इस बीच बच्ची की हालत नाजुक हो गई। परिवार के लोग मदद के लिए एक माननीय की शरण में गए। विधायक की पहल पर पुलिस ने घटना के दो दिन बाद किसी तरह से FIR दर्ज की। दबाव पड़ा तो आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया। लेकिन, इस बीच आरोपी के परिवार वालों ने रेप पीड़िता के परिवार पर हमला बोल दिया। उसके मामा को चाकू भी मारा।

 

पब्लिक ने घेरी पुलिस चौकी

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आई और कार्रवाई करने की बजाय समझा-बुझाकर लौट गई। घायल मामा जब तहरीर लेकर फलमंडी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी खाली मिली। वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी का घेराव किया। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़ित परिवार को आश्वासन देकर लौटा दिया।

विज्ञापन

रात में मेरे परिवार पर हमला कर दिया

बच्ची के मामा आरोप है, ”गुरुवार को आरोपी के अरेस्ट होने के बाद उसके परिवार वालों ने देर रात पीड़ित परिवार पर हमला बोल दिया। आरोपी पक्ष से आए हमलावरों ने मेरी पत्नी को भी पीटा और मेरी गर्दन पर चाकुओं से भी हमला किया। इस बीच आसपास के लोग वहां जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस आई और आरोपियों को पकड़ने की बजाय उन्हें डांटकर भगा दी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola