यूपी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरखपुर के कैम्पिरयगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह की पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके काफिले में मौजूद करीब 3 अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर सामने आ रही है।
ट्रक ने विधायक की कार को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा के पास से शाम करीब 7 बजे विधायक फतेह बहादुर सिंह काफिला गोरखपुर की ओर जा रहा था। तभी उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी स्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक समेत करीब 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
2 सरकारी गनर और एक अन्य घायल
इस घटना में भाजपा विधायक के साथ चल रहे 2 सरकारी और एक अन्य युवक घायल हुआ है। विधायक समेत चारों घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विधायक की हालत खतरे से बाहर है। अन्य लोगों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने की मदद
घटना के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोरखपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक थम गया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में घायल लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। विधायक समेत सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों को क्रेन से हटा दिया है। इस घटना की वजह से करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही।
जानिए कौन हैं विधायक फतेह बहादुर सिंह
भाजपा नेता फतेह बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं। फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज विधानसभा से छह बार विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व वन मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा में अस्थायी अध्यक्ष थे।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
3 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
23 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines