Ghosi Bypoll Results: Five Big Reasons for Dara Singh Chauhan’s Defeat: अशोक कुमारः छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। आज यानी शुक्रवार को काउंटिंग हुई। उत्तराखंड के बागेश्वर और केरल के पुथुपल्ली सीट का नतीजा आ चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में घोसी विधानसभा सीट सबसे ज्यादा चर्चा का मुद्दा का है। क्योंकि यहां सपा से विधायक रहते हुए दारा सिंह चौहान ने पार्टी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया। इसके बाद भाजपा का दामन था, और अब करारी हार का सामना करना पड़ा है। दारा सिंह चौहान की हार के ये प्रमुख कारण सामने आए हैं।
स्थानीय स्तर पर भारी नाराजगी
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की हारने की सबसे प्रमुख वजह दारा सिंह चौहान को लेकर स्थानीय नाराजगी है। दारा सिंह चौहान पहले भाजपा को छोड़कर सपा में शामिल हो गए। इसके बाद सपा को छोड़कर फिर से भाजपा में आ गए। इसको लेकर लोगों में दारा सिंह के लिए बदबदलू नेता वाली छवि बन गई। साथ ही वे खुल कर भी लोगों के बीच अपनी बात नहीं रख पाए।
इनका नहीं मिला समर्थन
इसके बाद दूसरा बड़ा कारण भाजपा गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने वाले ओम प्रकाश राजभर रहे। स्थानीय स्तर पर माना जा रहा है कि राजभर अपने वोटों को दारा सिंह चौहान के लिए ट्रांसफर नहीं करवा पाए, जबकि घोसी में राजभर वोटरों की संख्या काफी ज्यादा है। इसके अलावा घोसी उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत भी 50 प्रतिशत के आसपास रहा था, यानी कहा जा रहा है कि वोट कम पड़े थे।
मायावती की इस अपील ने कर किया खेल
तीसरा कारण बसपा प्रमुख मायावती का उम्मीदवार न देना भी सामने आ रहा है। इसके अलावा मायावती की अपील का भी काफी प्रभाव देखने को मिला है। इसमें उन्होंने कहा था कि बसपा कार्यकर्ता मतदान न करें और अगर करें तो नोटा का बटन दबाएं। राजनीति के जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा न होता तो ये वोट भाजपा के खाते में चले जाते। लिहाजा दारा सिंह को बसपा का एक भी वोट नहीं मिला।
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines