Ghaziabad News: गाजियाबाद की कोयल एनक्लेव योजना में लगभग साढ़े 22 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले रामायण थीम पार्क का निर्माण जल्दी ही शुरू हो सकता है। इसके लिए गुरुवार को जीडीए के अधिकारियों ने पार्क की साइट का निरीक्षण भी किया। साथ ही पार्क के संचालक और अनुरक्षण की जिम्मेदारी 10 वर्षों तक चयनित एजेंसी को दी गई है। इस पार्क का निर्माण 22700 वर्ग मीटर में किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिसंबर तक पार्क के निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
थीम पार्क के संचालन के लिए एजेंसी का चयन
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी अतुल वक्त के अनुसार, हाल ही में रामायण थीम पार्क के देखभाल, रखरखाव और संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे। जिसमें चार एजेंसियों में से तीन एजेंसियों द्वारा प्राधिकरण के सभागार कक्षा में अपना-अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया था। इसके बाद रामायण थीम पार्क के रखरखाव और संचालन के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इसके तहत 10 वर्ष तक पार्क की जिम्मेदारी एजेंसी को दी गई है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में बनने वाला रामायण थीम पार्क में एनसीआर के लोगों को सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से लोगों को सांस्कृतिक विरासत के दर्शन भी कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए जीडीए ने बनाया प्लान, जानिए क्या है पूरी डिटेल
शहर को मिलेगा एक नया पर्यटन स्थल
गाजियाबाद में बनाए जाने वाले रामायण थीम पार्क में रामायण के प्रमुख पात्रों की 15 मूर्तियां सहित कुल 45 कलात्मक प्रतिष्ठान स्थापित कराए जाएंगे। इसके अलावा थीम पार्क में 5D मोशन चेयर थिएटर, लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन कराया जाएगा। बनाए जाने वाले इस रामायण थीम पार्क से गाजियाबाद शहर को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। जिससे गाजियाबाद की एनसीआर सहित अन्य जिलों में अपनी अलग पहचान बनेगी।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines