शक्ति सिंह, गाजियाबाद
महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। यह विवाद अब यूपी का गाजियाबाद भी पहुंच गया, जहां रेलवे स्टेशन पर औरंगजेब की पेंटिंग बनाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू रक्षा दल की अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता औरंगजेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्होंने बहादुर शाह जफर की तस्वीर पर कालिख पोत दी।
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सौंदर्यकरण के लिए कई साल पहले पेंटिंग्स बनाई गई थीं। ये पेंटिंग्स फ्रीडम फाइटरों की हैं, जिसमें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, मंगल पांडे की भी तस्वीरें बनाई गई हैं। साथ ही औरंगजेब और बहादुर शाह जफर की तस्वीरें हैं। औरंगजेब की पेंटिंग को लेकर हिंदू रक्षा दल ने विरोध किया।
यह भी पढ़ें : ‘1000 रुपये में खरीदा जहरीला सांप, फिर 10 बार डंसवाया’, मेरठ हत्याकांड की सच्चाई आई सामने
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती, लेकिन वो तस्वीर औरंगजेब की नहीं, बल्कि बहादुर शाह जफर की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां पर मुस्लिम आक्रांता की तस्वीर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीआरपी इंस्पेक्टर ने ऑफ कैमरा इस बात की पुष्टि की
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बने थाने के जीआरपी इंस्पेक्टर से जब बात की गई तो उन्होंने ऑन कैमरा तो बात करने से मना कर दिया, लेकिन उन्होंने ऑफ कैमरा बताया कि ये सभी तस्वीरें फ्रीडम फाइटर की हैं और जिस तस्वीर को औरंगजेब की बताकर कालिख पोती गई वो तस्वीर बहादुर शाह जफर की है।
यह भी पढ़ें : बरेली में सरकारी जमीन को कैसे बनाई वक्फ संपत्ति? Waqf Act आने के बाद पहली FIR, जानें क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
