Ghaziabad News: गाजियाबाद में हिंडन नदी के सौंदर्यकरण को लेकर सांसद और विधायक लगातार प्रयास कर रहें हैं। ऐसे में गाजियाबाद के करेहड़ा पुल से हिंडन बैराज रेलवे लाइन तक हिंडन रिवर फ्रंट को विकसित करने का प्लान है। इसके निर्माण से गाजियाबाद को एक नई पहचान मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में लगभग 1000 करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है। हाल ही में हुई जिला विकास समन्वय एवं विकास समितियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठ चुका है। इस दौरान सांसद अतुल अग्रवाल द्वारा भी इस योजना का एस्टीमेट तैयार करने और डीपीआर तैयार कराने की बात कही थी।
1000 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान
गाजियाबाद के सांसद अतुल अग्रवाल इस मामले को लेकर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्रालय में भी बात कर चुकें हैं। माना जा रहा है कि गाजियाबाद हिंडन रिवर फ्रंट के निर्माण पर लगभग 1000 रुपये का खर्च आ सकता है। सांसद अतुल अग्रवाल की माने तो इस योजना को लेकर केन्द्र सरकार से भी अनुदान के रूप में 50 प्रतिशत का फंड मिल जाएगा और बाकि बचे 50 प्रतिशत फंड का इंतजाम प्रदेश सरकार को करना होगा, और कुछ फंड का इंतजाम जीडीए द्वारा भी किया जाएगा। इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए सदर विधायक संजीव शर्मा भी प्रयासरत है। बताया गया है कि हाल ही में उन्होने इस योजना को लेकर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा था। वहीं इस मामले को लेकर सिंचाई विभाग की ओर से प्राइमरी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
गोमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर निर्माण करने की तैयारी
गाजियाबाद हिंडर रिवर फ्रंट को लखनऊ की गोमती रिवर फ्रंट की तरह ही तैयार करने का प्लान है। यहां पर गिर रहे नालों को टेप कराने की योजना है और इसके निर्माण के बाद यहां पर बोटिंग कराने की भी योजना है। इसके अलावा यहां पर बच्चों के खेलने का मैदान, पॉथ-वे, गार्ड रूम, पार्किंग आदि की सुविधा दी जाएगी और म्यूजिकल फाउंटेन, सुंदर पेड़-पौधे, फूल आदि से इसे सजाया जाएगा। इसके अलावा जीटी रोड़ और ऐलिवेटिड रोड़ से गुजरने वाले वाहन चालक भी हिंडन रिवर फ्रंट का नजार ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
5 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
7 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
9 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
10 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
12 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
14 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
15 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
16 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines