Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद के जिला कोर्ट में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों का तरीका देख खुद पीड़ित वकील भी हैरान है। दरअसल, एक वकील ने दूसरे अधिवक्ता के चैंबर पर कब्जा करने के लिए उस पर बुलडोजर चलवा दिया। आरोपी अपने साथियों के साथ तड़के करीब 4:30 बजे कोर्ट पहुंचा और बुलडोजर से चैंबर तोड़कर वहां से फंरार हो गए। इस घटना के बाद जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित वकील ने घटना की शिकायत थाना कविनगर पुलिस से की है।
चैंबर में बैठने से किया था मना
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अधिवक्ता संजय गांधी ने बताया कि उनका जिला कोर्ट के ए-ब्लॉक में चैंबर है। इस चैंबर में वह और रश्मि त्यागी प्रैक्टिस करते हैं। संजय गांधी का आरोप है कि कुछ महीने पहले संजय त्यागी नाम के वकील ने उनसे चैंबर में बैठने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे संजय त्यागी अपने कुछ साथियों के साथ बुलडोजर लेकर कोर्ट परिसर पहुंचा और उसके चैंबर वहां से भाग निकला। यह पूरी घटना चैंबर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद से वकीलों में रोष
संजय गांधी का यह भी आरोप है कि इस पूरे विवाद में पूर्व बार अध्यक्ष राकेश केली की भी अहम भूमिका है। पीड़ित वकील ने संजय त्यागी, राकेश केली समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से वकीलों में रोष है और जिला न्यायालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरोपी पक्ष बना रहा दबाव
पीड़ित वकील संजय गांधी का आरोप है कि उन पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी पक्ष उन पर अलग-अलग तरीकों से फैसला करने का दबाव बना रहा है। जबकि वह कह चुके हैं कि इस मामले में फैसला नहीं किया जाएगा। संजय गांधी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
10 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
18 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines