Ghaziabad News: गाजियाबाद के अंकुर विहान थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने गाजियाबाद सहित एनसीआर से चोरी की गई चोरी की चार बाइकें बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं और उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी कर रही है।
डीएलएफ बिजलीघर के पास से पकड़े आरोपी
गाजियाबाद के अंकुर विहान थाना पुलिस डीएलएफ बिजलीघर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो बाइकों पर सवार होकर आ रहे चार संदिग्ध युवकों को रोका। इस दौरान पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो उनकी बातें पुलिस टीम को संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने युवकों से बाइकों के कागज मांगे तो चारों युवक सही से जवाब नहीं दे सकें। इस पर पुलिस टीम ने चारों को थाने ले जाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। जिसके बाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।
रेकी कर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान खुशहाल पार्क कॉलोनी, ट्रॉनिका सिटी निवासी आसिफ, तौफीक और अशोक विहार लोनी निवासी जावेद व अरसद के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी रेकी करने के बाद गाजियाबाद सहित एनसीआर में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है। पकड़े गए आरोपी बाइक को चुराने के बाद किसी सुनसान क्षेत्र में उस चोरी की गई बाइक को छिपा देते थे। कुछ समय बाद जब मामला शांत होता था तो आरोपी उस बाइक को वहां से निकालकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
53 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 hr agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
2 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
11 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
19 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
22 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
23 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines