Ghaziabad News: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से हाल ही में इंडिगो एयरलाइन द्वारा आने वाली 20 फरवरी से देश के आठ शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने की घोषणा की गई है। इंडिगों की इस घोषणा के बाद गाजियाबाद के लोगों का हिंडन एयरपोर्ट से श्रीराम नगरी अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ के लिए भी उड़ान भरने का सपना जल्द ही पूरा सकता है। इसके लिए एयरपोर्ट सलाकार समिति के अध्यक्ष और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग जल्द ही इंडिगो एयरलाइन के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे और इन तीनों शहारों के लिए उड़ान की रुपरेखा का तैयार करने पर चर्चा करेंगे।
इंडिगों ने की है 8 शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने की घोषणा
गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से प्रदेश के अन्य महत्वपूर्ण नगरों और धार्मिक स्थानों के लिए कनेक्टिविट बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहें हैं। हिंडन एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद हाल ही में इंडिगो एयरलाइनस ने भी हिंडन एयरपोर्ट से देश के 8 महत्वपूर्ण शहरों के लिए उड़ाने शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद काफी लंबे समय से प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ के लिए हिंडन से फ्लाइट शुरू होने का इंतजार करने वाले गाजियाबाद के लोगों का सपना जल्द ही साकार हो सकता है। इसके लिए अब गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने पहल की है और इन तीनों शहरों के लिए उड़ान शुरू करने के लिए वह जल्द ही इंडिगो एयरलाइन के चेयरमैन से मुलाकात करेंगे।
इंडिगो एयरलाइन के चेयरमैन से करेंगे मुलाकात
गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग के अनुसार, क्षेत्र के लोगों की इन तीन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू कराने की काफी मांग है। इस संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी पत्र लिखकर फ्लाइट शुरू कराने की दिशा में काम करने की मांग की गई थी, मगर वहां से कोई भी सकारत्मक जवाब नहीं मिला। इस मामले में सांसद अतुल गर्ग का कहना है कि प्रदेश के इन तीनों प्रमुख शहरों के लिए जल्द ही उड़ाने शुरू हो सकें, इसके लिए जल्द ही इंडिगो एयरलाइनस के चेयरमैन से मिलकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
संबंधित खबरें
'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
2 hrs agoयूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
12 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
13 hrs agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
14 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
15 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
16 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
19 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
20 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
22 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines