यूपी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चलती ट्रेन से ठाकुर को गिरफ्तार किया। अमिताभ ठाकुर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस का आरोप है कि अमिताभ ठाकुर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर बीती रात एसी कोच में सवार होकर लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर जक्शन से लखनऊ क्राइम ब्रांच ने रात करीब 2 बजे अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार देवरिया ले गई। बता दें कि देवरिया में ही अमिताभ ठाकुर के खिलाफ भूमि आवंटन संबंधी मामला चल रहा है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं ट्रेन से अरेस्ट हुए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर, जानें- अखिलेश के CM रहते कैसे लिया था मुलायम से पंगा
बता दें कि पिछले काफी समय से अमिताभ ठाकुर को बागी के रूप में देखा जाता है। अमिताभ भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में अमिताभ ठाकुर ने कानपुर के अधिवक्ता अखिलेश दुबे की संपत्तियों की गहन जांच कराने की मांग की थी। मामले की जांच के लिए ठाकुर ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर को पत्र भी लिखा था। बाद में ठाकुर ने मंडलायुक्त कार्यालय के एक बाबू की भूमिका को भी संदिग्ध माना था।
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर के अनुसार, 3 माह पहले लखनऊ पुलिस ने उनके और उनके पति के खिलाफ देवरिया में भूमि आवंटन संबंधी मामले में मुकदमा दर्ज किया था। बताया कि वह इस भूमि पर 25 साल पहले ही कब्जा छोड़ चुके थे। नूतन ने बताया कि मंगलवार रात को अमिताभ ठाकुर किसी आवश्यक कार्य के दिल्ली जा रहे थे। शाहजहांपुर में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों ने अचानक ट्रेन से उतार लिया।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता और महिला का वीडियो किसने लीक किया? पूर्व IPS ने की कार्रवाई की मांग
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
8 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines