Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रशासन ने पहली बार एक बड़ी सफलता हासिल की है। बिजनौर प्रशासन ने मानसून के दौरान बाढ़ की चपेट में आने वाले गांवों को गूगल मैप्स पर दर्ज किया है। इसके बाद किसी भी आपात स्थिति में ग्रामीण सीधे मदद टीमों से संपर्क कर सकेंगे।
प्रशासन ने बनाई 31 बाढ़ चौकियां
जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अरविंद कुमार सिंह ने बताया है कि मैपिंग के माध्यम से ग्रामीण आपातकालीन स्थिति के लिए क्षेत्र में बनाई गई 31 बाढ़ चौकियों से तत्काल मदद ले सकते हैं। मदद के लिए दो मोटर नौकाओं और गोताखोरों समेत कई नावें किसी भी अप्रिय घटना से निपटने में तैनात होंगी।
उन्होंने कहा कि एप्लिकेशन पर सरकारी कर्मचारियों के मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण भी अपलोड किए गए हैं। इसके अलावा समाहरणालय परिसर में इमरजेंसी कंट्रोल रूप भी बनाया गया है।
ये नदियां गुजरती हैं बिजनौर से
जिला आपदा विशेषज्ञ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि बिजनौर से गंगा, बनेली, मालन, खो, रामगंगा, गागन, पीली, फीका और धारा समेत करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी नदियां गुजरती हैं। अभी तक हमने 326 गांवों को शॉर्टलिस्ट किया है, जो बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि ये गांव गंगा नदी के तट पर स्थित हैं।
गांव वालों की है स्थायी समाधान की मांग
उधर, बिजनोर के 25 से ज्यादा गांवों के लोगों ने दावा किया कि बरसाती नदियों के कहर से बचने और रोकने के लिए एक स्थायी तटबंध की काफी समय से मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसे लगातार अनदेखी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
35 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
50 mins agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
1 hr agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
3 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines