उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने पति का कत्ल किया और एक महीने तक परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन एक माह बाद जब उसकी पोल खुली तो हर कोई सन्न रह गया। पत्नी ने अपने पति को मारने की ऐसी साजिश रची कि काफी दिन तक लोगों को उस पर शक ही नहीं हुआ।
मामला फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव उलाऊ का है। यहां एक शख्स की तबीयत अचानक खराब हो गई, इससे पहले उसने दही खाया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली। हालांकि इसके अगले दिन खिचड़ी खाने के बाद उसकी हालत फिर खराब हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इस बार उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।
24 जुलाई को दर्ज हुई शिकायत
बेटे की मौत से घर में हड़कंप मच गया, मातम पसर गया। करीब दो महीने बीत गए और मृतक की पत्नी बहुत जल्द सामान्य हो गई। उसे अपने पति की मौत का कोई दुःख ही नहीं था। इसके अलावा पड़ोस के रहने वाले एक शख्स से अधिक बातचीत होती देख परिजनों को शक हुआ। इसके बाद 24 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो ऐसा सुराग मिल गया कि मृतक की पत्नी पर शक गहरा गया। दरअसल, जांच के लिए जब पुलिस घर पहुंची और तलाशी ली तो घर में एक ज़हर का पैकेट मिला। यह पैकेट ऑनलाइन मंगवाया गया था। जब पुलिस ने मृतक की पत्नी के फोन को चेक किया तो वह एक शख्स के साथ लगातार बातचीत और चैट कर रही थी। पता चला कि दोनों प्रेम करते थे।
यह भी पढ़ें : ज्वेलर्स की दुकान पर लूट के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा, 100 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी शशि और उसके कथित प्रेमी यादवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि शशि ने सबसे पहले 13 मई को अपने पति सुनील को दही में ज़हर दिया था, लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसने अगले दिन खिचड़ी में ज़हर मिला दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। किसी को शक नहीं हुआ, सभी को यह सामान्य मौत लगी, लेकिन शशि के चाल-चलन और व्यवहार को देखकर उस पर संदेह हुआ था। इसके बाद इस खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
9 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
10 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
12 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
12 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines