Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक ईकोविलेज 1 सोसायटी के आस-पास अतिक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इस संबंध में निवासी रंजना सुरी भारद्वाज ने आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल की है। इसमें कहा गया है कि सिगरेट की अवैध दुकानें लग रही है, इस वजह से लड़कियों का पैदल वाॅक करना मुश्किल होता है। सोसायटी के पास कबाड़ की दुकानें भी लग रही है। इससे अतिक्रमण बढ़ रहा है। इस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
एक बार हो चुकी है कार्रवाई
रंजना का कहना है पूर्व में भी ऐसे अतिक्रमण सोसायटी के आस-पास किए गए थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद उन अतिक्रमण को हटाया गया। अब एक बार फिर से सोसायटी के आस-पास अतिक्रमण होने लगा है। इसको तुरंत हटाने की जरूरत है। यदि ऐसा नहीं होता है तो लोगों को दिक्कत होती है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में गिरा प्लास्टर, जानें किस सोसायटी का है मामला
रात के अंधेरे में होता है जमावड़ा
आरोप है कि रात के अंधेरे में दुकानों के आस-पास सिगरेट पीने वालों का जमावड़ा लगता है। सोसायटी में बड़ी संख्या में लोग रहते है। ऐसे में अवैध दुकानों के पास होने वाली गलत गतिविधियों से लोग परेशान होते है। निवासियों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम रील देखकर सीखा अपराध, नोएडा में तैयार कर दिया एटीएम से कैश चुराने वाला गैंग
क्या बोले प्राधिकरण के अधिकारी?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। संबंधित वर्क सर्किल अधिकारी को इस संबंध में सूचित कर कार्रवाई कराई जाएगी। अतिक्रमण को वहां से हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में छात्रा ज्योति शर्मा सुसाइड केस, जिला मुख्यालय पर जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
14 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
16 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
18 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines