Dress Code In Temples: उत्तराखंड में महानिर्वाणी अखाड़े के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख मंदिरों में महिलाओं और लड़कियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। महानिर्वाणी अखाड़ा के सचिव और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि महिलाएं और लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर महानिर्वाणी अखाड़े के तहत आने वाले तीन मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकती हैं।
श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि इन मंदिरों में हरिद्वार के कनखल में दक्ष प्रजापति मंदिर, पौड़ी जिले में नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून में टपकेश्वर महादेव मंदिर शामिल हैं। पुरी ने कहा, “इन तीनों मंदिरों में महिलाएं और लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर प्रवेश नहीं कर सकती हैं। ये तीनों मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के अंतर्गत आते हैं।”
‘मंदिर आत्मनिरीक्षण का स्थान है, मनोरंजन का नहीं’
पुरी ने कहा कि अखाड़े ने मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर आत्मनिरीक्षण का स्थान है मनोरंजन का नहीं। उन्होंने कहा, “महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से महिलाओं और लड़कियों से अपील की गई है कि अगर वे मंदिर में पूजा के लिए आ रही हैं तो वे भारतीय परंपरा के अनुसार कपड़े पहनें। तभी उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा।”
श्रीमंत रवींद्र पुरी ने लड़कियों और महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्यों से अपील की कि वे मंदिरों में कम से कम 80 प्रतिशत शरीर को ढक कर ही आएं। उन्होंने दावा किया कि दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के मंदिरों में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। उन्होंने कहा, “अब यहां भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है। ताकि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े।”
संबंधित खबरें
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
40 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
10 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
13 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
14 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
19 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
20 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines