Greater Noida: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की एक सोसायटी के अंदर कथित तौर पर कुत्ते (Dog) को पीट-पीटकर मार डाला। जानकारी होने पर एक समाजसेवी ने सोसायटी के गार्ड और आरडब्ल्यूए के खिलाफ बीटा-2 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
समाजसेवी का दावा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
जानकारी के मुताबिक मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की AWHO गुरजिंदर विहार सोसायटी का है। बताया गया है कि यह घटना सोसाइटी के गेट नंबर 2 पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हालांकि आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने आरोपों से इनकार किया है।
इन धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज
कुत्तों को खाना खिलाने वाले एक समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 34 (सामान्य मंशा), 120बी (आपराधिक साजिश), 429 (जानवरों को मारने या अपंग बनाने की शरारत) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
समाजसेवी ने लगाए ये आरोप
अपनी शिकायत में समाजसेवी ने दावा किया कि उसे पता चला, एक कैब चालक ने सोसायटी के गार्डों को एक काले कुत्ते को पीटते हुए देखा था। कैब ड्राइवर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो गार्ड ने कहा कि कुत्ता पागल हो गया है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक आरडब्ल्यूए सदस्यों के कहने पर गार्ड अक्सर सोसायटी में कुत्तों को मारते थे। उन्होंने कहा कि मैं पिछले सात सालों से सोसायटी में कुत्तों को खाना खिला रहा हूं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की ओर से कुत्तों की नसबंदी और टीके लगाए गए थे।
RWA अध्यक्ष बोले- आरोप झूठे
हालांकि, सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने आरोप को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि हमने कभी गार्ड को कुत्ते को मारने का आदेश नहीं दिया। हमारी सोसायटी में 45 आवारा कुत्ते हैं। हम कानूनी रूप से केस लड़ेंगे। वहीं बीटा-2 थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 hr agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 hr agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 hr agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
3 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
4 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
7 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
17 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines