Noida News: दिवाली (Diwali 2022) के मौके पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। सरकार और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी खूब पटाखे फोड़े गए। इतना ही नहीं, पटाखों से कई गंभीर हादसे भी हुए हैं। नोएडा में आतिशबाजी से जले लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
नोएडा और गाजियाबाद में इतने जले लोग
आंकड़ों के मुताबिक नोएडा और गाजियाबाद में पटाखों से जलने वालों की संख्या 70 से ज्यादा है। कुछ लोगों को ज्यादा गंभीर होने पर दूसरे अस्पतालों में भी रैफर किया गया है। नोएडा में 50 से अधिक और गाजियाबाद में करीब 20 लोगों के पटाखों से जलने के मामले सामने आए हैं। बता दें कि कौशांबी के एक निजी अस्पताल में 55 वर्षीय महिला को 70% जली हुई हालत में भर्ती कराया गया।
साड़ी में लगी आग, 70% जली महिला
डॉ. रुचि गर्ग ने बताया कि गाजियाबाद की महिला की साड़ी में पटाखों से आग लग गई। वह 70% जल गई। उसके परिवार वालों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया था। महिला की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रैफर किया गया है। इसके अलावा तीन से चार नाबालिगों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया था।
सरकारी अस्पतालों में आए इतने कॉल
गाजियाबाद में जिला संयुक्त अस्पताल (डीसीएच) के डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें करीब 15 कॉल आए, इनमें पटाखों से जलने वाले मरीज थे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डीसीएच, गाजियाबाद डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि सोमवार को आपातकालीन वार्ड में 15 मरीजों को भर्ती कराया गया था।
वहीं नोएडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। साथ ही सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को भी देखा गया है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines