Keshav Prasad Maurya Letter: सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बीच छिड़ी तकरार अभी शांत नहीं हुई है। इस बीच दोनों के बीच एक नया विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार केशव प्रसाद मौर्या ने सीएम योगी के अगुवाई वाले विभाग को लेटर भेजकर आरक्षण का ब्यौरा मांगा है। लेटर में केशव मौर्या ने कहा कि वे इस मुद्दे को विधान परिषद् में भी उठा चुके हैं।
डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने यह लेटर कार्मिक विभाग के मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव को लिखा है। लेटर में डिप्टी सीएम ने आउटसोर्सिंग या संविदा पर काम कर रहे कुल कर्मचारियों की डिटेल मांगी है। पत्र में डिप्टी सीएम ने लिखा कि मैंने 11 अगस्त 2023 को इस मुद्दे को विधान परिषद् में उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने जानकारी मांगी। 16 अगस्त 2023 को मैंने इसके लिए पत्र लिखा। लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मैंने एक बार फिर पत्र लिखा।
सियासी गलियारों में छाया मौर्या का लेटर
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने पत्र लिखकर शासनादेश के अनुसार समस्त विभागों को सूचीवार इकट्ठा कर जानकारी पेश करें। ऐसे में डिप्टी सीएम केशव मौर्या का लेटर इन दिनों लखनऊ के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच हाल ही में विवाद तब सामने आया था जब मीटिंग के दौरान केशव मौर्या ने कहा था कि संगठन हमेशा से ही सरकार से बड़ा होता है। इसके बाद केशव मौर्या और अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी दिल्ली में दो दिनों तक डेरा डालकर बैठे रहे।
ये भी पढ़ेंः ‘पहचान बताने की जरूरत नहीं…’ योगी सरकार के नेमप्लेट वाले आदेश पर SC ने लगाई रोक
ये कहा था डिप्टी सीएम मौर्या ने
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हार और वर्तमान बयानबाजी को लेकर 15 पेज की एक रिपोर्ट भूपेंद्र चौधरी ने पीएम मोदी को सौंप दी है। केशव मौर्या ने अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि जो आपका दर्द है वहीं मेरा भी है। बीजेपी में सरकार से बड़ा संगठन है। संगठन था और रहेगा। उन्होंने कहा कि 7 कालिदास मार्ग हमेशा खुला रहता है।
ये भी पढ़ेंः ‘मंत्री रहेंगे तो न्याय नहीं मिलेगा’ संसद में धर्मेंद्र प्रधान पर बरसे Akhilesh Yadav
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
39 mins agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines