Delhi-Meerut Rapid Rail: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे अधिकारी भी परेशान और हैरान हैं। यहां दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर (Delhi-Meerut Rapid Rail) के ट्रैक से चोरों ने एक हजार प्लेटें चोरी कर ली हैं। जानकारी होने होने पर अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया है कि गार्डों की सुरक्षा के बीच भी चोरी की घटना से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
साहिबाबाद-वैशाली रूट के बीच हुई घटना
जानकारी के मुताबिक चोरी की ये घटना गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र के साहिबाबाद स्टेशन से वैशाली रूट के बीच हुई है। दिल्ली से मेरठ के लिए रैपिड रेल कॉरिडोर का काम चल रहा है। हाल ही में इस ट्रैक पर रैपिड रेल का ट्रायल भी हुआ था।
इसके बाद जल्द से जल्द परियोजना पर काम पूरा करने की कवायद तेज है। बताया गया है कि पहले चरण में गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल का संचालन होगा। प्रोजेक्ट के गाजियाबाद वाले हिस्से पर अपूर्वा कृति इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी काम कर रही है।
कंपनी के अधिकारियों ने किया था साइट का निरीक्षण
इस कंपनी के अधिकारी सुनील सोलंकी और चंद्रशेखर वर्मा दो मार्च को यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान उन्हें 687 प्लेटें गायब मिलीं। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने 7 मार्च को फिर से उस साइट का निरीक्षण किया तो 414 प्लेटें गायब मिलीं।
उन्होंने जब स्टाफ से जानकारी तो सभी शून्य थे। इसके बाद कंपनी की ओर से लिंक रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गाजियाबाद के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइट पर काम कर रहे कंपनी के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
जमीन से इतने फीट की ऊंचाई पर है रेल ट्रेक
रिपोर्ट में बताया गया है कि रैपिड रेल का काम गाजियाबाद में लिंक रोड के किनारे चल रहा है। जमीन से इसकी इसकी ऊंचाई 20 फीट से ज्यादा है। ऐसे में पुलिस और कंपनी के अधिकारी भी अचंभित हैं कि चोरों ने घटना को आखिर कैसे अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों की मानें तो शक की सुई साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों की ओर घूम रही है। बताया गया है कि चोरी गई प्लेटों की कीमत 20 लाख रुपये से ज्यादा है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
(Klonopin)
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 hr ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
6 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
8 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
8 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
10 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
11 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
12 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
14 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines