Uttarakhand Crime News: चिटफंड कंपनी के नाम पर कई राज्यों के लोगों से देहरादून में ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठग लोगों को भरोसे में लेने के लिए खास तरीका अपनाते थे। उसे जानने के बाद खुद पुलिस भी हैरान है। चिटफंड कंपनी के नाम पर उत्तराखंड ही नहीं, यूपी समेत कई राज्यों के लोगों से धोखाधड़ी होने का पता लगा है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने नामजद आठ लोगों की तलाश शुरू की है। आरोपियों में देहरादून के सहसपुर का रहने वाला फुरकान, ऋषिकेश के उनियाल खंड के गुमानीवाला का रहने वाला राकेश कुमार, बिजनौर के नजीबाबाद निवासी शाहनवाज अहमद, उदयराज सिंह, धीरेंद्र कुमार, अरुण पाल, कुकरेती के रायवाला का रहने वाला नरेश चंद और ऋषिकेश की रहने वाली पूनम चौहान शामिल हैं।
फर्जी खाता खोल लिया लोन, सारा पैसा डकार गए
आरोपियों ने नसीबुद्दीन कंपनी की कई शाखाएं खोलकर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोर्ट में कैलाशी विजन प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक जमनपुर निवासी नसीबुद्दीन ने गुहार लगाई थी। एसएचओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी अलग-अलग शाखाओं में विभिन्न पदों पर थे। जिन्होंने लोगों से पैसे ले लिए और डकार गए। आरोपियों ने देहरादून के अलावा यूपी के बिजनौर के नजीबाबाद, नगीना, कोटद्वार, नूरपुर और रायपुर सादात में शाखाएं खोली थीं।
यह भी पढ़ें:मीडिया के सामने आईं IAS पूजा खेडेकर, गंभीर आरोपों पर कैमरे के सामने दिया ऐसा रिएक्शन
सभी आरोपी इन शाखाओं में अलग-अलग पदों पर काम करते गए। सभी शाखाओं में खाता खोलने से लेकर ग्राहकों की जमा रकम का सारा भुगतान देहरादून की प्रमुख शाखा में होता था। आरोपियों ने अपनी शाखाओं में फर्जीवाड़ा कर खाते खोले और इनके नाम पर लोन लेकर सारा पैसा खा गए। पुलिस जांच में पता लगा है कि कई राज्यों में शाखाएं खोली गईं। चिटफंड कंपनी के नाम पर यूपी ही नहीं, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लोगों को चूना लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
यह भी पढ़ें- लाल बत्ती वाली ऑडी कार, VIP नंबर प्लेट की मांग; IAS पूजा खेडकर से अधिकारी भी हुए परेशान, हुआ तबादला
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
11 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
13 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
13 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
14 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
15 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
18 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
20 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
21 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines