Uttarakhand News: देव भूमि उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जोशीमठ में जमीन धंसाव का दौर देखने के बाद अब ऋषिकेश के कुछ इलाकों में मकानों के फर्श से पानी आने की समस्या खड़ी देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए लोगों में हड़कंप है। उनका दावा है कि यहां बारिश का बहुत ज्यादा असर नहीं है, लेकिन फर्श से पानी आ रहा है।
न्यूज साइट टीओआई के अनुसार, ये मामला ऋषिकेश में ऊपरी गंगानगर क्षेत्र का है। इसी तरह का मामला देहरादून से लगभग 40 किमी दूर स्थित रायवाला क्षेत्र से भी सामने आया है। यहां करीब 20 परिवारों का दावा है कि उनके घरों की दीवारों और फर्शों में दरारें आ गई हैं। बता दें कि कुछ माह पहले ही उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की समस्या सामने आई थी। इसके कारण कई इमारतों और भवनों को गिराना पड़ा था। सैकड़ों लोगों को अन्य अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया गया था।
लोगों ने बताई बड़ी समस्या
रिपोर्ट में अपर गंगानगर में रहने वाले एक शख्स ने कहा है कि यह बारिश या बाढ़ का पानी नहीं बल्कि साफ पानी है। उन्होंने बताया कि ये भूजल है, जो दरारों से रिस कर बाहर आ रहा है। गली में करीब चार घरों में इसी प्रकार की समस्या है। हम परेशान हैं क्योंकि इससे घरों की नींव कमजोर हो रही है।
यह भी पढ़ेंः Weather Update: फिर जारी हुआ ‘आसमानी आफत’ का अलर्ट, जानें क्या है IMD की चेतावनी?
अधिकारियों ने कही ये बात
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दोनों क्षेत्र गंगा नदी के किनारे स्थित हैं। जहां भूजल स्तर आमतौर पर ऊंचा रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में भारी वर्षा हो रही है, जिससे भी जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। अधिकारी ने कहा है कि सभी प्रकार के अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाना चाहिए। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो नदियों और उनकी सहायक नदियों के प्राकृतिक मार्ग पर अतिक्रमण किया गया है जो इन अजीब समस्या का कारण हो सकता है।
ये भी हो सकता है कारण
देहरादून की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि गंगा और यमुना नदी प्रणालियां तलहटी कस्बों से होकर बहती हैं। इन क्षेत्रों में लगातार निर्माण के कारण पानी से भरे जलभृतों (पानी का भंडारण) से अतिरिक्त पानी बाहर निकल रहा है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के एक वैज्ञानिक ने कहा कि इस स्थिति के पीछे भारी बारिश के कारण द्रवीकरण या रिसाव हो सकता है।
प्रशासन ने की ये तैयारी
ऋषिकेश के एसडीएम योगेश मेहरा ने रिपोर्ट में कहा कि ऋषिकेश समेत पूरे क्षेत्र में हमने जल-जमाव वाले क्षेत्रों में 16 से ज्यादा वाटर सक्शन पंप लगाए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों से और ज्यादा पंपों लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण भी किया जाएगा।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
30 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
58 mins agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
11 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
22 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines