Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के इंदिरापुरम इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी की पत्नी को दो शातिरों ने सम्मोहित (Hypnotise) कर दिया। इसके बाद महिला से करीब 4 लाख रुपये के जेवरात लूट कर ले गए।
साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थीं अधिकारी की पत्नी
जानकारी के मुताबिक मामला इंदिरापुरम के नीति खंड इलाके का है। यहां रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी केके मिश्रा (53) अपने पत्नी प्रभा मिश्रा (48) के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रभा घर का सामान खरीदने के बाद साप्ताहिक बाजार से घर लौट रही थी। तभी दो शातिरों ने उन्हें अपनी बातों में लगा लिया।
ये कहकर बातों में फंसाया
केके मिश्रा ने बताया कि दो शातिर लोगों ने कथित तौर पर 6 लाख रुपये से भरा एक बैग सौंपने के बहाने प्रभा से बात करना शुरू कर दिया। साथ ही शातिरों ने उनसे पैसे लेने और एक गरीब लड़की की शादी में दान करने की बात कही। इसके बाद आरोपी महिला को एक पार्क में ले गए। जहां उन्हें सम्मोहित कर दिया।
महिला को पार्क में ले गए आरोपी
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि मैं अपना मानसिक संतुलन खो बैठी और मुझे पता ही नहीं चला। उन्होंने मुझे कैसे सम्मोहित किया। जब मुझे होश आया, तो देखा कि एक चेन, दो अंगूठियां, दो चूड़ियां और झुमके समेत मेरे सारे सोने के गहने गायब थे। इसके बाद पीड़ितों ने थाना इंदिरापुरम में शिकायत दी है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 (लूट) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि हम संदिग्धों की पहचान कर सकें।
संबंधित खबरें
पदभार संभालकर आए थे BJP नेता, फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
11 mins agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
53 mins agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
1 hr agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
15 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
20 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
20 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines