Lucknow News: गुडंबा थाना क्षेत्र के अर्जुन एन्क्लेव में मोहम्मद मुस्तकीम खान के मकान में ठेकेदार उमा शंकर सिंह रहते थे। मंगलार सुबह करीब 9 बजे उमा शंकर की एक परिचित महिला उनसे मिलने उनके कमरे पर पहुंची। कमरे में बाहर से ताला बंद था। महिला के पास दूसरी चाबी थी। महिला कमरे के अंदर पहुंची, तो देखा उमा शंकर का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा हुआ था। महिला ने मकान मालिक मुस्तकीम को तुरंत घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए पुलिस महिला और उसकी मां से पूछताछ कर रही है।
महिला का आना-जाना लगा रहता था
जिस महिला ने मोहम्मद मुस्तकीम को उमा शंकर की मौत की सूचना दी थी, पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। महिला और उसकी मां से पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक के मुताबिक महिला का उमा शंकर के घर अक्सर आना-जाना होता था। इसलिए उसके पास कमरे की दूसरी चाभी भी थी।
दो महीने पहले ही हुए थे शिफ्ट
मकान मालिक मोहम्मद मुस्तकीम खान ने बताया कि 2 महीने पहले कॉलोनी के गार्ड ने फोन करके उमा शंकर को किराए पर कमरा देने की बात थी। उसने ये भी बोला कि उमा शंकर परिवार के साथ रहेंगे। उसके कहने पर उन्होंने उमा शंकर को किराए पर मकान दे दिया था। उमाशंकर सिंह करीब 2 महीने से यहां किराए पर अकेले ही रहते थे। 10-15 दिन में एक बार ही आते थे।
बेटे का जन्मदिन मनाकर लौटे थे
उमा शंकर का परिवार सुलतानपुर जिले के भरखरे में रहता है। 4 दिन पहले उमा शंकर कमरे पर आए थे इसके बाद उन्होंने बेटे जन्मदिन मनाने जा रहा हूं। इतना कहकर सुल्तानपुर चले गए थे। मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया था कि सोमवार शाम को उमा शंकर कुछ लोगों के साथ वापस आए थे। मुझसे नमस्ते करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे।
शिकायत मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मामले में संज्ञान लेते हुए छानबीन की जा रही है। उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। परिजनों से शिकायती पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines