Congress Statement On Mayawati : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मायावती न तो इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी और न ही एनडीए में। बसपा अकेले ही उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर यूपी की पूर्व सीएम और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को घोषणा कर दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह चुनाव के बाद गठबंधन करेंगी। अब कांग्रेस ने भी मायावती के फैसले पर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मायावती ने लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है, लेकिन वह चुनाव के बाद गठबंधन में शामिल होंगी। ये उनके विचार हैं, मैं इसका स्वागत करता हूं। लेकिन आज की राजनीति यह कहती है कि सभी विपक्षी दलों को एकसाथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें : INDIA को बड़ा झटका, मायावती ने पकड़ी अलग राह
इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार : प्रमोद तिवारी
प्रमोद तिवारी ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का मंत्र बताया है। उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 37.8 फीसदी वोट मिले थे। अगर इस चुनाव में 62.2 प्रतिशत वोट एकजुट हो जाए तो हम बीजेपी को 100 सीटों पर ही समेट देते। चुनाव के बाद जब मायावती आएंगी तो उस समय जैसी स्थिति होगी, वैसा ही फैसला लिया जाएगा। समय तो यही कहता है कि इस वक्त 62.2 फीसदी वोट को एकजुट रहना चाहिए। अगर 5 से 7 फीसदी वोट चले जाएंगे तो भी हमारे पास 55 फीसदी वोट हैं और हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।
विपक्षी दलों के सामने खड़ी हुई चुनौती
आपको बता दें कि बसपा ने इंडिया गठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है, क्योंकि अब दलितों का वोट बसपा में चला जाएगा। अब सपा, कांग्रेस और आरएलडी में सीट शेयरिंग होगी और तीनों पार्टियां एक सीट, एक उम्मीदवार के फॉर्मूले पर आगे बढ़ेंगी।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP की जीत, SP ने चौंकाया, कांग्रेस का खुला खाता
14 mins agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
2 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
15 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
16 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
20 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
21 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines