CM Yogi Strict Action on Thakurganj Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को नाले में गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और एक्शन लेते हुए जूनियर इंजीनियर (JE) को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। वहीं, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक युवक के परिवार को कुल 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इन 9 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष और 4 लाख रुपये आपदा राहत कोष से दिए जाएंगे। सीएम योगी ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि जनता की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने ये भी कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की तरफ से की गई बड़ी लापरवाही है जिसे तुरंत सुधारा जाना जरूरी है। राज्य सरकार की तरफ से ऐसी घटनाओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 602 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभाल रहे हैं कावड़ मार्ग की जिम्मेदारी, 8 से बढ़ाकर 12 घंटे की हुई शिफ्ट
निर्माण एजेंसी के खिलाफ होगी FIR
इस मामले को लेकर सीएम योगी ने नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश देते हुए जवाबदेही सुनिश्चित करने और इससे जुड़े अधिकारियों व एजेंसियों की भूमिका की गहराई से जांच करने को कहा है। इसके अलावा निर्माण एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश भी दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने लखनऊ प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह मृतक के परिवार को हरसंभव सहायता पहुंचाएं।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines