CM Yogi Adityanath Celebrated Diwali Forest Dwellers, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में शनिवार को दीपोत्सव का नया विश्व कीर्तिमान रचा। इसके बाद सीएम योगी ने रविवार को वनवासियों के बीच जाकर दीपावली मनाई। कुसम्ही जंगल के तिकोनिया नंबर तीन में रहने वाले वनटांगिया समाज के लोगों के बीच दिवाली मनाते हुए सीएम योगी ने इस समाज के संघर्ष को भी याद किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने 153 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास किया।
153 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
सीएम योगी ने रविवार सुबह जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली गिफ्ट दिया। इसके साथ ही उन्होंने कुल 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वनटांगिया गांव में गरीबों के पक्के मकान, बिजली, अच्छे विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र को देखकर बहुत ही खुशी होती है। सीएम ने कहा कि अयोध्या के भव्य दीपोत्सव को शामिल सभी लोगों ने देखा होगा कि अयोध्या कितनी सज संवर रही है। ठीक वैसे ही उत्तर प्रदेश, गोरखपुर और वनटांगिया गांव भी सज संवर रहा हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या आए श्रीराम तो सवा 22 लाख दीयों से जगमगा उठे 51 घाट, बना नया रिकॉर्ड; CM योगी आदित्यनाथ ने की सरयू आरती
दीपावली का पावन पर्व
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को दीपपर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई, अधर्म से धर्म, नकारात्मकता से सकारात्मकता, अन्याय से न्याय और अकर्मण्यता से कर्मशिलाता की ओर ले जाने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कार्य करने का एक जज्बा होना चाहिए। भाव ऐसा होना चाहिए कि हम किसी का अहित किए बिना, अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से जो प्राप्त हो उसे समाज से भी जोड़ें। हर गरीब, वंचित, दीन-दुखी को गले लगाकर, साथ लेकर चलने वाले प्रयास फलीभूत होते हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
8 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
21 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines