Uttar Pradesh Ghaziabad News (जुनेद अख्तर) : गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। CBI (Central Bureau of Investigation) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीनियर पासपोर्ट सुपरिटेंडेंट दीपक चंद्रा पर शिकंजा कसा है। बताया जा रहा है कि CBI ने दीपक चंद्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। पासपोर्ट कार्यालय में तैनाती के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के आरोप है। CBI ने मंगलवार को दीपक चंद्रा के गाजियाबाद स्थित घर में छानबीन की है।
आय में 146.43 फीसद की वृद्धि
CBI के मुताबिक, सीनियर पासपोर्ट सुपरिटेंडेंट दीपक चंद्रा गाजियाबाद में 6 साल तैनात रहे। 2018 से 2024 के बीच रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में तैनाती के समय आय से अधिक अर्जित की। यहां तैनाती के समय ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे थे। बताया जा रहा है कुछ समय पहले उनकी गोपनीय शिकायत की गई, जिसके बाद यह मामला CBI तक पहुंचा। उनकी आय में 146.43 फीसद की वृद्धि पाई गई। जांच के बाद अब CBI ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
CBI ने फ्लैट किया सर्च
सीबीआई ने मंगलवार को दीपक के राजनगर एक्सटेंशन स्थित फ्लैट पर CBI ने सर्च किया है। उनके आवास पर भी गोपनीय ढंग से सर्च किया गया। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान CBI की टीम करीब दो घंटे तक उनके घर में छानबीन करते रहे। CBI ने कुछ दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि दीपक चंद्रा ने 30 जुलाई 2018 को अपने फ्लैट की बुकिंग राशि का भुगतान किया और नवंबर 2024 तक बैंक खातों में पैसा जमा किया।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित की
सीनियर पासपोर्ट सुपरिटेंडेंट दीपक चंद्रा जब गाजियाबाद में पासपोर्ट अधीक्षक के पद पर तैनात थे। तब 1 करोड़ 43 लाख 16 हजार 115 रुपये उन्होने आय अर्जित की। जो उनकी वैध आय के श्रोतों से 85 लाख 06 हजार 900 रुपये अधिक है। जिसके बाद उनकी गोपनीय शिकायत की गई। फिलहाल CBI अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
4200 रुपये सैलरी से की थी शुरुआत
दीपक चंद्र मूल रूप से बिहार राज्य के पटना जिले के रहने वाले हैं। 2015 में उन्होंने पासपोर्ट विभाग में सहायक अधीक्षक के पद पर जॉइन किया था, तब उनकी सैलरी 4200 रुपये ग्रेड वेतन थी। जिसके बाद उनका प्रमोशन होता रहा और सैलरी बढ़ती चली गई।
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines