शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर
Bulandshahr Police Encounter : कल तक जिन हिस्ट्रीशीटर भाइयों के साथ बुलंदशहर पुलिस रील बना रही थी, आज पुलिस ने लूट के आरोप में उन हिस्ट्रीशीटर लुटेरे भाइयों का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर के बाद हिस्ट्रीशीटरों की पुलिस के साथ रील वायरल हो गई है। अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि हिस्ट्रीशीटर और खाकी के बीच का रिश्ता आखिर है क्या?
बीती रात बुलंदशहर की खुर्जा देहात, खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान आकाश बाल्मीकि और विकास बाल्मीकि, निवासी बिचौला खुर्जा को गिरफ्तार किया था। खुर्जा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान पुलिस के जवाबी एक्शन में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर आकाश और विकास घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शातिर लुटेरे भाइयों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटी गई रकम में से 6500 रुपये बरामद किए थे। दरअसल, लुटेरे आकाश और विकास पर 2 मार्च को एक युवक के साथ लूटपाट का आरोप है।
दरोगा ने दोनों के साथ बनवाई थी रील
इस एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हिस्ट्रीशीटर आकाश और विकास एक दरोगा के साथ रील बनाते दिख रहे हैं। दरोगा बीच में और दाएं-बाएं हिस्ट्रीशीटर भाई खाकी की शोभा बढ़ाते देखे जा सकते हैं। हाव-भाव से महसूस होता है कि हिस्ट्रीशीटरों के बीच दरोगा जी खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, लेकिन दरोगा जी बेखबर थे कि हिस्ट्रीशीटरों से याराना इतना महंगा भी पड़ सकता है।
दिसंबर में खोली गई थी दोनों भाइयों की हिस्ट्रीशीट
एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने 18 दिसंबर को 20 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। हिस्ट्रीशीटरों की सूची में आकाश बाल्मीकि और विकास बाल्मीकि का नाम 14वें और 15वें नंबर पर अंकित था। पुलिस रिकॉर्ड में दोनों भाइयों पर हत्या के प्रयास और मारपीट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है?
दरोगा जी के साथ हिस्ट्रीशीटर भाइयों का वीडियो सितंबर 2024 का बताया जा रहा है। लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर यह लिखते हुए शेयर कर पुलिस से पुलिस और हिस्ट्रीशीटरों के बीच के रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसएसपी श्लोक कुमार ने क्राइम मीटिंग्स में कई बार अधीनस्थों को ताकीद दी कि वे आमजन के साथ सरल व्यवहार रखें, थाने से दलालों और अपराधियों को दूर रखें, और अपराध नियंत्रण में स्वच्छ छवि के लोगों की मदद लें। बावजूद इसके, अधीनस्थ अफसर और कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं और खाकी की छवि को धूमिल करने में जुटे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines