Bulandshahr Harsh Firing in Wedding Video Viral: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एक बार फिर से कानून व्यवस्था के उल्लंघन को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान बरातियों द्वारा कई लाइसेंसी और गैर लाइसेंसी बंदूकों से हर्ष फायरिंग होती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों के मुताबिक 4 हथियारों से 100 राउंड से अधिक हर्ष फायरिंग की गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फायरिंग का वीडियो वायरल
जानकारी के अनुसार ये वायरल वीडियो बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर का है। गांव अभयपुर के रहने वाले राजेन्द्र मावी के बेटे पल्लव मावी की बारात नोएडा जा रही थी। गाजे-बाजे के साथ घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान मेहमानों ने कई राइफल और पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई। पूरा इलाका गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान किसी ने फायरिंग का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद हर्ष फायरिंग वाला ये वायरल वीडियो पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा। आनन-फानन में अगौता पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh बना ई-समन लागू करने वाला पहला राज्य, अमित शाह बोले- सभी इसे फॉलो करें
4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद अगौता पुलिस ने 4 हुड़दंगियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अगौता ने बताया कि लाइसेंसी हथियारों का लाइसेंस निरस्तीकरण कर रिपोर्ट बनाई जा रही है। गैर कानूनी जिन हथियारों से हर्ष फायरिंग की गई, उन हथियारों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष अगौता ने बताया कि हर्ष फायरिंग मामले में 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लाइसेंसी हथियारों का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। इस मामले में रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल
घुड़चढ़ी के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक आधुनिक बंदूकें देखी गईं। सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में कहां से और किस उद्देश्य से इन हथियारों को लाया गया था। पल्लव मावी नोएडा में नौकरी करता है। पल्लव के दोस्त 70 से अधिक कारों में शादी में शरीक हुए। घुड़चढ़ी के दौरान कारों के लंबे काफिले की वजह से लंबा जाम लग गया था।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
40 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
59 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines