Bulandshahr Crime:बुलंदशहर (Bulandshahr) नगर कोतवाली के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सर्राफ की दुकान लूट कर और सर्राफ को गोली मारकर भागने वाले दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले सर्राफ को भी गिरफ्तार किया है साथ ही साथ गिरफ्तार आरोपियों से सामान की बरामदगी भी कराई है
सीसीटीवी के आधार पर गिरफ्तारी
नगर कोतवाली के धमैड़ा अड्डा क्षेत्र में लूट की घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी पुलिस सख्ते में आ गई और एसपी सिटी, सीओ सिटी और नगर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल सर्राफ से जानकारी ली। घायल का कहना है कि “बदमाश क्या-क्या सामान लूट कर ले गए हैं, इसकी अभी जानकारी नहीं है। बदमाश काले कपड़ों में थे और उन्होंने मास्क लगाया हुआ था”। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि “दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा”।
क्या है पूरी वारदात ?
उटरावली निवासी अरविंद (28) की धमैड़ा अड्डा के समीप सर्राफ की दुकान है। बीते सप्ताह करीब चार बजे अरविंद अपने भतीजे के साथ दुकान पर बैठे हुए थे। दो ग्राहक भी थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश पहुंचे और हथियार लेकर दुकान के अंदर घुस आए। बदमाशों के इरादों को भांपकर सर्राफ अरविंद ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक एक बदमाश ने कमर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश वहां से कुछ जेवरात लूटकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल सर्राफ को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था।
गिरफ्तारी में बरामदगी
आरोपियों से चोरी के लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, तमंचा, चाकू और बाइक बरामद किये गए हैं। आरोपियों ने औरंगाबाद सर्राफा और जहांगीराबाद मेडिकल स्टोर में चोरी की थी। बुलंदशहर की औरंगाबाद पुलिस व स्वाट टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों का कबूलनामा
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपने जुर्म का इकबाल किया है उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि लूटपाट की प्लानिंग के बाद उन्होंने घटना के समय ज्वैलरी शॉप की रेकी की थी। लूटे गये आभूषण में से कुछ आभूषण बिक्री के लिए अजहर व इमरान को दे दिये थे बाकी आभूषण दोनों फरार साथी अपने साथ ले गये। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
हार्डकोर क्रिमिनल हैं इमरान और सचिन
ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे सचिन और इमरान हार्डकोर क्रिमिनल हैं। सचिन पर गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर में लूट के 8 मुकदमे दर्ज हैं जबकि इमरान पर 2 मामले दर्ज हैं।
ज्वैलर्स शॉप धमैड़ा अड्डा पुलिस चेक पोस्ट से चंद कदम दूरी पर है। यहां पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरों ने खाकी के इकबाल पर सवाल खड़े कर दिए थे। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
21 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines