Bulandshahr News : Shahnawaz Chaudhary : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एंटी करप्शन की टीम ने हिस्ट्रीशीटर से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए चौकी इंचार्ज को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने चौकी इंचार्ज के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की है। फिलहाल एंटी करप्शन की टीम चौकी इंचार्ज से पूछताछ कर रही है। नरौरा थाने के हिस्ट्रीशीटर ललित उपाध्याय की IGRS पोर्टल पर शिकायत की गई थी। शिकायत में लिखा था कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
IGRS की जांच चौकी इंचार्ज बेलोन सुखपाल सिंह कर रहे थे। आरोप है कि IGRS के शिकायती पत्र का आरोपी हिस्ट्रीशीटर के फेवर में निस्तारण करने के लिए चौकी इंचार्ज ने हिस्ट्रीशीटर से 20 हजार रुपये की रिश्वत की डिमांड की। हिस्ट्रीशीटर ने रिश्वत देने में आनाकानी की तो चौकी इंचार्ज ने उसके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी। हालांकि, बाद में हिस्ट्रीशीटर रिश्वत की रकम देने के लिए राजी हो गया।
एंटी करप्शन की शरण में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
चौकी इंचार्ज के दबाव से परेशान हिस्ट्रीशीटर एंटी करप्शन की शरण में पहुंच गया। हिस्ट्रीशीटर ने एंटी करप्शन के अफसर को सारे मामले से अवगत कराया और दरोगा सुखपाल सिंह की शिकायत की। शिकायत के बाद एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर चौकी इंचार्ज को जाल में फंसाने का प्लान बनाया।
एंटी करप्शन के अफसरों ने हिस्ट्रीशीटर ललित उपाध्याय से रिश्वत के नोट लिए और केमिकल छिड़ककर उन नोटों को लौटा दिया। आज दोपहर हिस्ट्रीशीटर ने केमिकल वाले नोट दरोगा को दिए। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही एंटी करप्शन की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सबसे पहले नोटों को कब्जे में लिया और दरोगा की हाथों की उंगलियों को गिलास के पानी में डलवा दिया। उंगली पानी में गिरते ही पानी का रंग गुलाबी हो गया। पानी का रंग गुलाबी होते ही दरोगा के चेहरे का रंग पीला पड़ गया।
यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! आइसक्रीम में मिला मरा हुआ सांप, खरीदने वाले के उड़ गए होश
दरोगा पर दर्ज होगी एफआईआर: SSP
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चौकी इंचार्ज को एंटी करप्शन की टीम साथ ले गई। दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर को रिलीफ देने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। आज एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया है। एंटी करप्शन के अफसर की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है।
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
2 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
12 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
12 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
13 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
23 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines