Gulfam Singh Yadav Murder: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिग्गज भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। 3 बाइक सवार युवक उनके घर में आए और जबरन पेट में जहर का इंजेक्शन लगा दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें CHC ले गए, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
हत्यारोपी भाजपा नेता से मिलने के बहाने घर में घुसे थे। उन्होंने उनका हालचाल पूछा और पानी मांगा। जब यादव उन्हें पानी देकर लेट गए तो एक बदमाश ने मौका पाकर उनके पेट में जहर का इंजेक्शन लगा दिया। वारदात तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के तहत आने वाले गांव दबथरा हिमाचल में अंजाम दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस हत्यारोपियों का सुराग लगाने में जुटी है और हत्या किए जाने की वजह भी तलाश रही है।
यह भी पढ़ें:BJP ‘डुप्लीकेट वोटर रजिस्ट्रेशन ‘स्कैम’ की अहम किरदार’; शिवसेना UBT ने सामना में साधा निशाना
गुलफाम सिंह यादव कौन हैं?
गुलफाम सिंह यादव 65 साल के थे और वे 30 साल राजनीति में सक्रिय थे। उनकी पत्नी का नाम जावित्री देवी है, जो बतौर प्रधान तीसरी बार गांव की कमान संभाले हुए हैं। उनके 8 बच्चे हैं, जिसमें 2 बेटे और 6 बेटियां शामिल हैं। सभी 6 बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटों के नाम दिव्य प्रकाश यादव और विकास यादव हैं। दिव्य प्रकाश यादव राजनीति में है। वह साल 2019 के जुनावई उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख नियुक्त हुआ था। छोटे बेटे विकास की शादी हो चुकी है और वह खेती करता है। दिव्य प्रकाश ने अभी शादी नहीं की है।
2004 में हार गए थे उपचुनाव
गुलफाम सिंह यादव अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2022 में गुलफाम संभल विधानसभा के प्रभारी नियुक्त हुए थे। लोकसभा चुनाव में भी वे प्रभारी रह चुके हैं। संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट पर साल 2004 में उपचुनाव हुआ थ। यह उपचुनाव उन्होंने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे। मुलायम सिंह यादव को कुल 91.77% (1 लाख 95 हजार 213) वोट मिले थे। गुलफाम सिंह यादव को मात्र 6941 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के आरिफ अली रहे थे, जिन्हें 11 हजार 314 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें:KC त्यागी और उमर अब्दुल्ला के बीच क्यों हुई बहस? जम्मू CM बोले- मैं माइक रखकर चला जाता हूं
संबंधित खबरें
संसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
3 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
5 hrs agoहेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत, हाथी पर्वत इलाके में मिला मलबा
7 hrs agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines