उत्तर प्रदेश के बिजनौर का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। मारपीट में बेल्ट, लात-घूंसे और ड्रम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाजार में दो समूहों के बीच झगड़ा हो रहा है और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर तरह-तरह की चीजों से हमला कर रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत राजनीतिक बहस से हुई, जिसके बाद बहस मारपीट में बदल गई और झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े में दो लोग घायल हुए, जिनका इलाज कराया गया। मारपीट की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक चर्चा के दौरान बहस बढ़ गई और मामला झगड़े तक पहुंच गया।
पुलिस की बयान
बिजनौर पुलिस की तरफ से घटना को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिजनौर पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी स्योहारा को जांच व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
पत्नी की हत्या कर साली से शादी करना चाहता था पति!
वहीं, बिजनौर पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि नगीना के अंकित ने अपनी पत्नी को अपने दोस्त से कार से कुचलवा दिया। इसके बाद इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हो गया। बच्चा नहीं होने के कारण अंकित अपनी साली से शादी करना चाहता था और इसके लिए उसे अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना था। उसने अपने दोस्त की मदद से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines