Bihar News: बिहार में पटना पुलिस ने दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव से पहले भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक गैस एजेंट के पास से विदेशी शराब की खेप बरामद की है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है।
बैग में भरकर ले जा रहा था शराब
जानकारी के मुताबिक बिहार में नगर निगम चुनाव में दूसरे चरण के मतदान होने वाला है। पटना पुलिस ने इससे पहले एक गैस एजेंट के पास से भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब जब्त की है। पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह बैग में शराब की खेप भरकर ले जा रहा था।
बिहार में शराब पर है पूर्ण प्रतिबंध
बिहार में जहां शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है, वहीं माफिया लगातार पटना और राज्य के अन्य हिस्सों में शराब की खेप लाने की कोशिश कर रहे हैं। अवैध रूप से लाई गई शराब की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति ने उसे खेप लेने के लिए भेजा था।
इलाके में चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी
इसके बदले में उसे 500 रुपये मिलने थे, लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे में पत्रकार नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पटना में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस कई इलाकों में चेकिंग कर रही थी। ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधियां न चल रही हों।
शराब से बिहार में हुईं कई मौतें
पेट्रोलिंग के दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को बैग में अंग्रेजी शराब की खेप के साथ पकड़ा। वहीं पुलिस अब ब्रांडेड शराब की सप्लाई करने वाले को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है। बता दें कि अभी कुछ ही दिन पहले बिहार में जहरीली शराब के कारण कई लोगों की मौत हुई थी। इन मौतों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में जवाब भी दिया था, जिसके बाद राज्य में काफी राजनीतिक हलचल हुई थी।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
16 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
24 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines