उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ है। आक्रोशित कांवड़ियों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर तोड़फोड़ की है।
वीडियो में कुछ पुलिसवाले दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनकी संख्या बेहद कम है। वे एकत्रित कांवड़ियों का सामना नहीं पर सके। इसके बाद कांवड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया है। घटना बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कप्तानगंज चौराहे की बताई जा रही है।
उग्र कांवड़ियों ने सड़क पर ही पुलिस की बैरिकेटिंग को आग के हवाले कर दिया, जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स को कप्तानगंज के रवाना किया गया लेकिन उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन उग्र कांवड़िए किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि धार्मिक टिप्पणी को लेकर यह बवाल शुरू हुआ, जिसके बाद मामला उग्र हो गया। इसके बाद कांवड़ियों ने हाइवे को जाम कर दिया। हाइवे पर आगजनी की गई। कांवड़ियों ने पुलिस की जीप को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद भरी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया, मामले को जिला प्रशासन ने शांत कराने की कोशिश की।
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़
अयोध्या से शिव भक्त कांवड़िए जल लेकर बस्ती के बाबा भद्रेश्वरनाथ वापस आ रहे थे। कुछ कांवड़िए बैठ कर ताश का पत्ता खेल रहे थे, उसी दौरान एक विशेष समुदाय का युवक भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि विशेष समुदाय का युवक डीजे लेकर गया था, उसी दौरान उनके बीच आपस में कहा सुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विशेष समुदाय के युवक ने कुछ धार्मिक टिप्पणी कर दी, जिसको लेकर बवाल शुरू हो गया। युवक को कांवड़ियों ने पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने के लिए चौकी में ले गई, जिस पर कांवड़िया और उग्र हो गए और पुलिस पर भी हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी, आगजनी शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines