यूपी के बरेली कैंट थाना क्षेत्र के कठपुला पुल वन क्षेत्र के पास पुलिस मुठभेड़ में पांच अपराधी गिरफ्तार किए गए। उनमें एक संदिग्ध घायल हुआ। उनके पास से हथियार और चोरी की शराब बरामद हुई। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से हर तरह से जांच कर रही है। सभी अपराधियों को गिरफ्त लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
नोएडा पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज़ टू पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें फैजान के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के ऊपर 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें एक चोरी हुई गाड़ी भी शामिल थी।
नोएडा के एडीसीपी हिरदेश कटारिया ने बताया कि 12 जुलाई को फेज टू पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने को बोला, लेकिन वह नहीं रुका। जब पुलिस ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।
फिरोजाबाद में भी पुलिस की हुई मुठभेड़
वहीं, फिरोजाबाद की शिकोहाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग कर एक बदमाश को घायल कर दिया। पुलिस ने उनके पास से 5 मोबाइल, 1 तमंचा, कारतूस और 1 चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है।
मुजफ्फरनगर में अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़
आपको बता दें, तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर में पुलिस ने 2 अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की। जिसमें 9 बदमाश अरेस्ट हुए, किए गए, उनमें 5 को गोली लगी है। उनके पास से चोरी का सारा सामान बरामद किया गया। पुलिस ने इनके ऊपर इनाम भी घोषित किए थे।
ये भी पढ़ें- UP News: मुरादाबाद में ई रिक्शा में भोले के भजन बजाने पर विवाद, मुस्लिम समुदाय के युवकों पर लगा मारपीट करने का आरोप
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
11 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
12 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
17 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
21 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines